पेट्रोल के बढ़ते दाम ने इतना परेशान किया कि अपनी मोटरसाइकिल को बदल कर बना दिया ई-बाइक
पिछले कुछ अरसे से डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। ऐसे में लोग तमाम वो उपाय करने में लगे हैं जिससे उन्हें पेट्रोल पर पैसे न खर्च करने पड़ें। इसके लिए कोई साइकिल से चलने लगा है तो कोई अधिक से अधिक पैदल चल रहा है। लेकिन तेलंगाना के रहने वाले एक शख्स ने पेट्रोल के बढ़ते दामों से छुटकारा पाने के लिए जो किया वह हैरान करने वाला तो है ही, साथ ही प्रेरित करने वाला भी है। फिलहाल करुणापति विद्यासागर की बाइक इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पेट्रोल का खर्च उठाना था बहुत जादा मुश्किल
न्यूज 18 वेबसाइट पर चल रही खबर के मुताबिक तेलंगाना के रहने वाले करुणापति विद्यासागर लगातार बढ़ रहे तेल के दाम से परेशान हो उठे थे। वहीं कोरोना के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल भी सुरक्षित नहीं रह गया था। यह सब देखते हुए विद्यासागर के जेहन एक प्रयोग करने का आइडिया आया। इस प्रयोग के तहत उन्होंने अपनी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल के इंजन में कुछ बदलाव करते हुए इसे इलेक्ट्रिक मोटर में तब्दील कर दिया। विद्यासागर पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं और उनका परिवार काफी गरीब है। लॉकडाउन के समय अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही थी। वह अपनी बाइक से पूरे कस्बे में अपने ग्राहकों से संपर्क करते थे। दिनभर चलने वाली इस भागदौड़ में हर रोज विद्यासागर की बाइक दो लीटर पेट्रोल पी जाती थी। वहीं कई बार उन्हें कुछ अन्य काम से भी आना जाना होता था। इस दिन उनका पेट्रोल का खर्च और बढ़ जाता था। वहुतज्यादा
मैकेनिक दोस्त ने की मदद बहुत
बढ़ते खर्च से आजिज आकर विद्यासागर ने अपना बिजनेस बंद करने की सोची। लेकिन तभी उनके दिमाग में यह आइडिया आया। अपने मोटर मैकेनिक दोस्त अनिल के साथ मिलकर उन्होंने यह कारनामा अंजाम दे डाला। इसी सब उधेड़बुन से गुजरते हुए उन्होंने अपनी बाइक के इंजन में बदलाव की योजना बनाई। उन्होंने कुछ पैसे जुटाए और एक ऐसा इलेक्ट्रिक इंजन खरीदा जो उनकी बाइक के इंजन से रिप्लेस किया जा सके। 7500 रुपए के इस इंजन को उन्होंने अपनी बाइक में लगाया और पेट्रोल टैंक की जगह चार 30एएच की बैटरियां लगाईं। वह बताते हैं कि इन बैट्रियों को चार्ज करने में केवल पांच घंटे का समय लगता है और इसे चार्ज करने में दस रुपए का खर्च आता है। यही नहीं जब बाइक चलती है तो डायनमो से चार्ज भी होती रहती है। विद्यासागर बताते हैं कि एक बार चार्ज करने पर उनकी बाइक 50 किमी तक का सफर कर सकती है।
0 Comments